नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नवंबर 2017 में आयोजित फाइनल परीक्षा और दिसंबर, 2017 में कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के परिणामों की घोषणा 17 जनवरी, 2018 को अपराह्न् दो बजे के आसपास की जाएगी। संस्थान ने इस बात की जानकारी दी।

आईसीएआई ने एक बयान में कहा, “अंतिम परीक्षा और कॉमन प्रोफिशियेंसी टेस्ट (सीपीटी) के अंकों के विवरण निम्नलिखित वेबसाइटों पर प्रदर्शित किए जाएंगे।”
आईसीएआई अंतिम परीक्षा में न्यूनतम 55 फीसदी और उससे ऊपर के अंक हासिल करने वाले अधिकतम 50वीं रैंक के उम्मीदवारों की अखिल भारतीय मेरिट सूची जारी करेगा।
संस्थान ने कहा, “मेरिट लिस्ट उपर्युक्त वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगी।”
आईसीएई की अंतिम परीक्षा में कुल 1,28,853 छात्र शामिल हुए थे। इसके साथ ही विश्व में संस्थान ने कुल 327 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे।
अंतिम परीक्षा और कॉमन प्रोफिशियेंसी टेस्ट (सीपीटी) के नतीजों को अपने ई-मेल पतों पर भेजने की चाह रखने वालों के लिए भी संस्थान ने व्यवस्थाएं की है। छात्रों को आईसीएआईएग्जाम.आईएसीआई.ओआरजी की वेबसाइट पर जाकर अपने अनुरोध को पूर्व-पंजीयन कराना होगा। अनुरोधों को दर्ज करने वाले सभी छात्रों को परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर भेजे जाएंगे।
छात्र अपने नतीजे आईसीएआईएग्जाम.आईएसीआई.ओआरजी पर देख सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath