छग : मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली ढेर (फोटो सहित)

एसपी अग्रवाल ने कहा कि पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि बकरकट्टा के जंगल में 45 से 50 नक्सली जुटे हैं। इसी खुफिया सूचना के आधार पर डीआरजीए एसटीएफ और आईटीबीपी की टीम ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई, जिसमें एक नक्सली को जवानों ने ढेर कर दिया। अन्य कई नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने हार्डकोर नक्सली के शव को कब्जे में ले लिया है। इस वर्दीधारी नक्सली की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने 12 बोर की दो बंदूकें व अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493