उप्र : बोलेरो व ट्रक खाई में गिरे, 4 मरे

रविवार देर रात हुए इस हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम लालू टांडा निवासी बचान अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए बोलेरो से पड़ोसी जिला पीलीभीत अंतर्गत थाना पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर गए थे। वहां से रविवार देर रात वे लौट रहे थे। मैलानी से करीब एक किमी आगे पलिया जाने वाले मार्ग पर उनकी बुलेरो को पलिया की ओर से ईंट उतारकर आ रहे एक ईंट भट्टे के ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो रोड किनारे खाई में पलट गई।

टक्कर के बाद ट्रक चालक भी नियंत्रण खो बैठा और ट्रक खाई में पलटी बुलेरो पर चढ़ गया। ट्रक के भार से बुलेरो बुरी तरह कुचल गई, जिससे बुलेरो में सवार लड़की के पिता बचान सिंह (42), वर्षीय आशीष मिश्रा (35), रूप सिंह (40) व चालक विनोद (28) की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं अन्य सवार सुल्तान सिंह, अनूप सिंह व मोहराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में सुल्तान सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक के मालिक से जानकारी लेकर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493