उप्र : ललितपुर के युवक-युवती आगरा में ट्रेन से कटे

दोनों की पहचान ललितपुर निवासी वैष्णवी और अखिलेश के रूप में हुई है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मसला मान रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह थाना शाहगंज के बारह खंभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेलवे लाइन पर एक युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े मिले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले बैग में रखे आई कार्ड के आधार पर युवक-युवती की पहचान ललितपुर के बड़ापुरा निवासी अखिलेश और वैष्णवी के रूप में की। पुलिस को शक है कि दोनों में प्रेम संबंध था। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।

सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के कटे होने की सूचना मिली, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493