विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया अहमदाबाद में बेहोशी की हालत में मिले

अहमदाबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया सोमवार देर रात अहमदाबाद के शाहीबाग क्षेत्र के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में मिले हैं।

वह इससे पहले लापता बताए जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि कुछ लोग उन्हें एक निजी अस्पताल चंद्रमणि में बेहोशी की हालत में लाए थे।

चिकित्सकों का कहना है कि शरीर में शर्करा का स्तर कम होने की वजह से वह बेहोश हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार रात लगभग 9.20 बजे अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

पुलिस को हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह विहिप कार्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर सरदारनगर कैसे पहुंच गए। ऐसा बताया जा रहा है कि वह विहिप कार्यालय से ऑटोरिक्शा में सवार होकर गए थे।

अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह बेहोश क्यों हो गए।

पुलिस द्वारा मंगलवार को तोगड़िया से बात करने के बाद ही जानकारियां उजागर होंगी।

इससे पहले अहमदाबाद की अपराध शाखा ने कहा कि उसने लापता विहिप नेता की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है। ऐसे कथित आरोप थे कि राजस्थान पुलिस उन्हें ले गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493