श्रीनगर, 16 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बीते माह सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में घायल हुए एक नागरिक की मंगलवार को मौत हो गई।
श्रीनगर, 16 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में बीते माह सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में घायल हुए एक नागरिक की मंगलवार को मौत हो गई।
मुहम्मद अयूब भट को 19 दिसंबर को शोपियां जिले के बटमुरान गांव में प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के दौरान गोली लग गई थी। उन्होंने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बटमुरान गांव में उस दिन सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।
विरोध प्रदर्शन में एक महिला की मौत हो गई थी और चार दर्जन से अधिक नागरिक घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath