मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ‘सजना’ की चर्चित गायिका शिबानी कश्यप ने नया गीत ‘वानाबे फ्री’ जारी किया है। इसका उद्देश्य लोगों की सोशल मीडिया की लत छुड़ाना है।
कश्यप द्वारा रचित गीत के बोल रश्मी वीराज ने लिखे हैं। यह गीत जनवरी के अंत तक जी म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज होगा।
कश्यप ने कहा, “इस गीत के साथ मैं युवाओं तक पहुंचना चाहती हूं जो खतरनाक स्तर पर सोशल मीडिया के आदी हो चुके हैं। आशा है कि यह लोगों को अपना तरीका बदलने और अपने दोस्तों और परिवार के प्रति अधिक जिम्मेदार बनने के लिए प्रभावित करेगा।”
जिस तरह से दुनिया बदल रही है, जिसमें लोगों के सोशल मीडिया स्टेटस के आधार पर मानवीय भावनाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, कॉफी का मजा उठाते हुए बातचीत करने के स्थान पर वीडिया कॉल का चलन शुरू हो गया है और रिश्ते लिखित बातचीत पर आधारित होने लगे हैं, ऐसी स्थिति में कश्यप को उम्मीद है कि यह गाना लोगों को मानवीय स्नेह और भावनाओं का महत्व महसूस कराने में मदद करेगा।
dharmpath.com dharmpath