दिल्ली में व्यक्ति ने पत्नी, नवजात बच्चे की हत्या की

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में एक शख्स ने मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी और नवजात बच्चे की ईंट और चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी के झुग्गी इलाके में एक पड़ोसी ने 31 वर्षीया सुनीता और उसके डेढ़ साल के बच्चे करण को खून से लथपथ पाया।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है, जब परिवार के सभी सदस्य सुनीता और उसके पति प्रकाश (36) के बीच हुई लड़ाई के बाद सो रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी प्रकाश पेंटर के रूप में काम करता है और शराब पीने का आदी है।”

उन्होंने कहा, “सोमवार को जब सभी सो गए, तो कथित तौर पर नशे में प्रकाश ने ईंट और चाकू से सुनीता पर कई बार हमला किया।”

अधिकारी ने कहा, “जब सुनीता के साथ सो रहे करण ने रोना शुरू किया, तो प्रकाश ने उस पर भी चाकू से वार किया और फरार हो गया।”

उन्होंने कहा, “इस पूरे मामले का गवाह प्रकाश व सुनीता का छह वर्षीय बेटा है, जिसने मंगलवार सुबह पड़ोसी को यह जानकारी दी।”

प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

पड़ोसी राजकुमार ने कहा, “प्रकाश और सुनीता की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। जब भी वह उसे शराब पीने से रोकती तो वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर सुनीता के साथ झगड़ा किया करता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493