..जब शेरोन स्टोन के जीवित रहने की संभावना 5 फीसदी थी

लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री शेरोन स्टोन का कहना है कि एक समय उनके जीवित रहने की संभावना महज पांच फीसदी ही थी। यह वाकया साल 2001 का है, जब वह ब्रेन हैमरेज से जूझ रही थीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, स्टोन (59) ने सीबीएस न्यूज को बताया कि बीमारी के चलते वह सब कुछ भूल गई थीं और उन्हें फिर से सबकुछ सीखना पड़ा।

स्टीवन सोडरबर्ग के शो ‘मोजेक’ से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहीं अभिनेत्री ने कहा, “मेरे जीवित रहने की पांच फीसदी संभावना थी। मैं सब कुछ भूल गई थी। एक टूटे निराश शख्स से बात करने में अन्य लोगों को दिलचस्पी नहीं थी। मैं अकेली पड़ गई थी।”

हालांकि, फिल्म ‘बेसिक इंस्टिंक्ट’ की अभिनेत्री ने फिल्मों में दोबारा वापसी की है। वह अभी भी कुछ समय अकेले गुजारना पसंद करती हैं और पेड़ों के साथ बात करते हुए समय बिताना उन्हें पसंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493