लखनऊ, 17 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि कोहरे का असर फिर शुरू होगा और एक सप्ताह तक जारी रहेगा। एक सप्ताह तक फिर सर्द हवाएं चलेंगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है लेकिन मौसम में एक बार फिर बदलाव की उम्मीद है। पिछले दो तीन दिनों से सुबह ही तेज धूप निकलने से लोगों को कोहरे और ठंड से राहत मिल जाती थी लेकिन अगले एक सप्ताह तक ऐसा नहीं होगा। कोहरा का असर फिर बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, कानपुर का 6.7 डिग्री, बनारस का 5.8 डिग्री, इलाहाबाद का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath