संयुक्त राष्ट्र, 17 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वह दक्षिण कोरिया में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, “मैं आगामी शीतकालीन ओलम्पिक में उत्तर कोरिया के शामिल होने के फैसले से उत्साहित हूं। मैं उद्धाटन समारोह में हिस्सा लूंगा।”
उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद के इन छोटे संकेतों पर काम करने की जरूरत है और क्षेत्रीय सुरक्षा के संदर्भ में कोरियाई प्रायद्वीप के शांतिपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए राजनयिक प्रयासों का विस्तार करना है।”
महासचिव ने आगे कहा, “मैं अंतर-कोरियाई संपर्को, विशेष रूप से सेना-से-सेना के बीच, के दोबारा शुरू होने का स्वागत करता हूं। गलत अनुमान या गलतफहमी के जोखिम को कम करना और तनाव को कम करना महत्वपूर्ण है।”
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि 2018 के लिए उनकी प्राथमिकताओं में से एक कोरियाई प्रायद्वीप का परमाणु निरस्त्रीकरण है।
dharmpath.com dharmpath