नाइजीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट, 10 की मौत

अबुजा, 18 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के माइदुगुरी में दो आत्मघाती बम विस्फोटों में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 65 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दो संदिग्धों ने बुधवार को माइदुगुरी के मुना गराज क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में विस्फोट कर दिया।

ये संदिग्ध आतंकवादी संगठन बोको हराम के बताए जा रहे हैं।

बोर्नो में पुलिस प्रमुख दामियन चुकवु ने बताया कि इन विस्फोटों से भारी क्षति हुई।

चुकवु ने बताया कि पहला विस्फोट बाजार के प्रवेश स्थान पर ही हुआ जबकि दूसरा विस्फोट बाजार के बीच में हुआ।

राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुलकादिर इब्राहिम ने बताया कि इन हमलों में कुल 65 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493