नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ और ²श्यता 200 मीटर रही।
अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 39 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 11 ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath