मप्र में धूप खिली, मौसम सुहावना

भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह खिली धूप ठंड से राहत देने वाली है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में शीतलहर चलने के साथ पाला पड़ने की संभावना है।

राज्य में गुरुवार को ठंड का असर कुछ कम है। खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में जारी बदलाव से मौसम के मिजाज और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल संभागों के कई जिलों में शीतलहर के साथ पाला पड़ने की संभावना है।

राज्य के तापमान में बदलाव जारी है। भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 7़ 1 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28़ 6 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 28 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493