जम्मू-कश्मीर : ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में सुधार

जम्मू/श्रीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में गरुवार को हुई हल्की बर्फबारी के कारण राज्य के न्यूनताम तापमान में सुधार हुआ है।

घाटी और जम्मू क्षेत्र में त्रिकुटा की पहाड़ियों के ऊंचे स्थानों पर रात को हल्की बर्फबारी हुई।

रातभर छाए बादलों के कारण गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कहा, “घाटी, लद्दाख और जम्मू के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के कारण आज न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। गुरुवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा, “कारगिल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 19.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और लेह का तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।”

अधिकारी ने आगे कहा, “जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 8.8 डिग्री, बटोटे का 3.9 डिग्री, बनिहाल और भदरवा दोनों का 1.4 डिग्री और उधमपुर का रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493