कांग्रेस पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में जीत के प्रति आश्वस्त

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि तीनों राज्यों में उसी की सरकार बनेगी।

चुनाव आयोग द्वारा तीनों राज्यों में चुनाव तिथि की घोषणा करने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया कि चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि इन राज्यों में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बहुत समय से कांग्रेस की सरकार नहीं हैं, वहां हम चुनाव के बाद सरकार बनाएंगे।

सुरजेवाला ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव में उतरेगी। देश की जनता देखेगी कि हम हालिया गुजरात विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत इन चुनावों में दोहराएंगे।

मुूख्य चुनाव आयुक्त ए. के. जोति ने गुरुवार को तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराने की घोषणा करते हुए कहा कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होंगे।

60-60 विधानसभा वाले तीनों राज्यों में मतगणना 3 मार्च को होगी।

त्रिपुरा में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और नागालैंड में नागालैंड पीपुल्स फ्रंट की सरकार है। मेघालय में कांग्रेस की सरकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493