मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने 31 दिसंबर को समाप्त हुए तिमाही में 23.36 फीसदी की गिरावट के साथ गुरुवार को अपना शुद्ध लाभ 456 करोड़ रुपये दर्ज किया।
कंपनी का एक साल पहले इसी अवधि में यह लाभ 595 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कुल बिक्री 7,897 करोड़ रुपये रही, जो 2016-17 के इसी तिमाही में 5,927 करोड़ रुपये से 33.23 फीसदी ज्यादा रही।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि पेट कोक व कोयले की कीमतों में वृद्धि की लागत में वृद्धि हुई। कुछ राज्यों में पेट कोक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध का भी प्रतिकूल असर प्रदर्शन पर पड़ा।
इसके बावजूद सीमेंट निर्माता ने तिमाही के दौरान 18 फीसदी पीबीआईडीटी (ब्याज से पहले लाभ, मूल्य ह्रास व कर) की वृद्धि दर्ज की।
dharmpath.com dharmpath