तृणमूल के दो गुटों की लड़ाई में 1 बच्चे की मौत, 5 घायल

कोलकाता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में गुरुवार को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में गोलीबारी में एक नौ साल के बच्चे की मौत हो गई व एक पुलिस अधिकारी सहित पांच लोग घायल हो गए।

बसंती पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “दक्षिण 24 परगना के बंसती में गुरुवार को एक गांव के मेले के दौरान दो समूहों के बीच संघर्ष में एक नौ साल के लड़के को गोली लग गई। उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

उन्होंने कहा, “हमारे एक पुलिसकर्मी सहित पांच अन्य लोग भी गोलीबारी में घायल हो गए। पुलिस कर्मी को कमर में गोली लगी है और उन्हें कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पुलिस ने कहा कि दोनों प्रतिद्वंद्वी समूह स्थानीय तृणमूल कांग्रेस की इकाई से जुड़े हैं।

अधिकारी ने कहा, “यह स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों की लड़ाई लगती है। हम संघर्ष के बारे में ज्यादा विवरण का इंतजार कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493