मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान आगामी लेक्मे फैशन वीक (एलएफडब्लू) समर/रिजॉर्ट 2018 के फिनाले में डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शॉस्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरेंगी।
अनामिका खन्ना ने मुंबई से एक इमेल साक्षात्कार में आईएनएस से कहा, “करीना कपूर खान लेक्मे के चेहरे के रूप में हमारी शो स्टॉपर होंगी। हमें उन लोगों से समर्थन की उम्मीद है, जो हम पर विश्वास करते हैं।”
डिजाइनर को उनके समृद्ध कौशल के लिए जाना जाता है।
करीना इससे पहले भी एलएफडब्लू के फिनाले में शानदार प्रस्तुति दे चुकी हैं। वह तैमूर की गर्भावस्था के समय रैंप पर काफी आकर्षक लगी थीं और तैमूर के जन्म के बाद भी पहली बार एलएफडब्लू में ही रैंप पर चलीं।
फैशन कार्यक्रम का आगामी संस्करण 31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath