ओटामेंडी का सिटी के साथ करार 2022 तक बढ़ा

लंदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के डिफेंडर निकोल्स ओटामेंडी का इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथ 30, जून 2022 तक करार बढ़ गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ओटामेंडी ने 2015 में सिटी क्लब के साथ पांच साल का करार किया था।

ओटामेंडी ने अपने एक बयान में कहा, “मैं सिटी में पहले दिन कदम रखने के साथ से ही अपने समय का आनंद ले रहा हूं। मैं इस क्लब के साथ करार में विस्तार से काफी खुश हूं।”

ओटामेंडी ने सिटी के लिए 118 आधिकारिक मैच खेले हैं और इस सीजन में अपने खेल में और बेहतर किया है।

उन्होंने कहा, “मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम की मदद करना है और जितना हो सके इस क्लब के लिए करना है। मैं हर दिन कोच पेप गार्डियोल के मार्गदर्शन में सीख रहा हूं और अपने फुटबाल का आनंद ले रहा हूं। मैं यह महसूस कर रहा हूं कि यहां एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे खेल में अब भी सुधार हो रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493