नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश के करीब 56 फीसदी स्मार्ट शहरों में बाढ़ आने की संभावना है, जो कि देश में 77 फीसदी आपदा के लिए जिम्मेदार है।
शुक्रवार को जारी एक रपट में कहा गया है कि भारत में बीते 18 सालों में प्रत्येक जिले में औसतन बाढ़ की 11 घटनाएं हैं। यह रपट 2000 से 2017 के बीच के आपदा आंकड़ों पर आधारित है।
बाढ़ के बाद दूसरी आपदाओं में चक्रवात (22 फीसदी), अत्यधिक तापमान (11 फीसदी), भूस्खलन (सात फीसदी) और भूकंप (चार फीसदी) शामिल हैं। हालांकि, सूखा सभी आपदाओं में एक फीसदी रहा।
ब्रसेल्स के ल्यूवेन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ विश्वविद्यालय पर आधारित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन द इपिडिमियोलॉजी ऑफ डिजास्टर्ड (सीआरईडी) व एनजीओ सीड्स द्वारा तैयार एक संयुक्त रपट ‘डिकोडिंग द मानसून फ्लड्स’ में कहा गया है, “देश के 645 जिलों में से 98 फीसदी में कम से कम एक बार बाढ़ आई है।”
रपट में कहा गया है, “देश के 2,200 से ज्यादा शहर व कस्बे ऐसे जिलों में स्थित हैं, जिनमें बीते 18 सालों में कम से कम 11 बार बाढ़ आई है।”
dharmpath.com dharmpath