जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में तनाव

जम्मू, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक रह रहे लोगों में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने यहां स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

प्रांतीय प्रशासन के अधिकारियों ने कहा, “एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद रखा जाएगा।”

पाकिस्तानी सेना द्वारा शुक्रवार को किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि दो स्थानीय लोग भी मारे गए।

दो स्थानीय लोगों में एक महिला और एक युवक शामिल हैं। इसके साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं।

सांबा सेक्टर में शुक्रवार को बीएसएफ का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया जबकि राजौरी जिले में एलओसी पर सुंदरबनी सेक्टर में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दर्जनभर मवेशी भी मारे गए।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार को कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में बीएसएफ की 20 से अधिक चौकियों को निशाना बनाकर हमला किया।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आर.एस पुरा, रामगढ़ और सुचेतगढ़ क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से ही लोगों का पलायन शुरू हो गया है।

प्रशासन ने सीमावर्ती लोगों के रहने के लिए अस्थाई शिविरों का प्रबंध किया है। हालांकि, अभी तक यह पलायन दूरवर्ती क्षेत्रों से ही हो रहा है, जिसमें अभी तक बड़ी संख्या में सीमावर्ती ग्रामीण शामिल नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493