जम्मू/कश्मीर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शनिवार को हिमांक बिंदू से नीचे रहा जबकि जम्मू में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में रात का तापमान हालांकि कम बना हुआ है।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कटरा में 8.2 डिग्री, बटोटे में 5.8 डिग्री, बनिहाल में 4.1 डिग्री, भदरवा में 2.4 डिग्री और उधमपुर में 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
शीतलहर जारी रहने के कारण घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, पहलगाम में तापमान शून्य से 6.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को भीषण ठंड रही। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath