उप्र में तेज धूप, कोहरे से राहत

लखनऊ, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से कोहरे से राहत मिली है। शुक्रवार को दिन का तापमान अचानक 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम में कोई फेरबदल होने की संभावना नही है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज किये जाने का अनुमान है। इससे दिन में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में भी तेज धूप निकलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, कानपुर का 9.8 डिग्री, इलाहाबाद का 9.7 डिग्री और झांसी का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493