नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्की धुंध के साथ दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। दृश्यता 400 मीटर रही और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज हुआ।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 10 ट्रेनें रद्द हो गई, 35 ट्रेनें निर्धारित समय से देर से चल रही हैं और तीन के समय में फेरबदल किया गया।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath