्रप्रीतिश नंदी ने प्रकाश राज की प्रशंसा की

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी ने भारतीयों के लिए चिंताजनक मुद्दों पर बोलने को लेकर अभिनेता प्रकाश राज की प्रशंसा की है।

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी ने भारतीयों के लिए चिंताजनक मुद्दों पर बोलने को लेकर अभिनेता प्रकाश राज की प्रशंसा की है।

प्रकाश ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि वह मोदी विरोधी हैं, हिंदू विरोधी नहीं जैसा कि आलोचकों द्वारा आरोप लगाया जाता है।

अभिनेता ने कहा कि ‘हत्यारों’ का समर्थन करने वालों को हिंदू नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस वक्त चुप्पी साधे रहे, जब उन्होंने मोदी समर्थकों द्वारा पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का जश्न मनाए जाने पर उनसे इस मुद्दे पर बोलने की अपील की थी।

बिना डर के सार्वजनिक तौर पर बात रखने के लिए अभिनेता की सराहना करते हुए नंदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, “मुझे प्रकाश राज का साहस और गरिमा पसंद है, जो उन सभी मुद्दों पर बोलते हैं जो भारतीयों के लिए चिंताजनक हैं और वह बिना डर के दृढ़ता और मधुरता से अपनी बात रखते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493