आस्ट्रेलियन ओपन : बेड्रिच प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के थॉमस बेड्रिच शनिवार को अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को हराते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

बेड्रिच ने दो घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में पोटरो को 6-3, 6-3, 6-2 से हराते हुए 10वीं बार इस टूर्नामेंट के चौथे दौर में जगह बनाई। वह हालांकि मेलबर्न पार्क में सेमीफाइनल से आगे नहीं जा सके हैं।

अगले दौर में बेड्रिच का सामना इटली के फाबियो फोगनीनी से होगा, जिन्होंने फ्रांस के जूलियन बेनेट्यू को तीन घंटे में 3-6, 6-2, 6-1, 4-6, 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493