मैनचेस्टर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो ने कहा कि उनका क्लब एलेक्स सांचेज के साथ करार के करीब है।
एलेक्स वर्तमान में आर्सेनल फुटबाल क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
पुर्तगाल के निवासी मोरिन्हो ने एक बयान में कहा, “कुछ नया नहीं है। हर कोई जानका है कि हम सांचेज के साथ करार की दौड़ में आगे हैं। खासकर, जब आर्सेनल के कोच से साफ बात कर चुके हैं। इसमें छुपाने वाली अब कोई बात है नहीं।”
मोरिन्हो ने हालांकि, अभी तक इस सौदे के पीछे का कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि किसी आधिकारिक बयान में हेनिरक मिख्तिारयान युनाइटेड के खिलाड़ी हैं और सांचेज आर्सेनल के फारवर्ड रहेंगे।
सांचेज के साथ करार के करीब पहुंचने में हुई देरी के बारे में मोरिन्हो ने कहा, “मुझे नहीं पता कि इतनी देरी क्यों हुई। कभी-कभी लोगों को लगता है कि स्थानांतरण में कोच आपसी बातचीत में काफी समय लगाते हैं।”
dharmpath.com dharmpath