आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आप यूथ विंग के सभी पदाधिकारियों को युवाओं के मुद्दे उठाते हुए लगातार संघर्ष करने का निर्देश दिया।
जिला अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने कहा, “सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनाव के समय युवाओं को सपने दिखाकर उनका वोट प्राप्त कर लेते हैं और चुनाव जीतने के बाद युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दों पर कोई बात नहीं करते। आप युवाओं के मुद्दे उठाती रहेगी और सत्ता में आने पर व्यवस्था में बदलाएगी।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। मौजूदा सरकार के लिए बेरोजगारी कोई मुद्दा नहीं है, राम मंदिर सबसे बड़ा मुद्दा है। युवाओं की तरक्की के लिए आप संघर्ष करती रहेगी।
dharmpath.com dharmpath