विश्वजीत हैं बेहद सकारात्मक इंसान : सोनालिका

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर सोनालिका प्रधान का कहना है कि उनके पति व अभिनेता विश्वजीत प्रधान, जिन्होंने ज्यादातर नकारात्मक किरदार निभाए हैं, वास्तविक जीवन में बेहद सकारात्मक इंसान हैं।

सोनालिका ने कहा, “विश्वजीत एक बेहद सकारात्मक शख्स हैं। वह प्यार करने वाले और ख्याल रखने वाले इंसान हैं..कई बार लोग लोग मुझसे बात करने से डरते हैं और कहते हैं कि आप विश्वजीत की वाइफ हो? यह वास्तव में मजेदार है, लेकिन मैं एक तरह से खुश हूं कि वह अभिनय में अपनी छाप छोड़ रहे हैं और लोग उनके काम की सराहना भी कर रहे हैं।”

विश्वजीत ने ‘एक बूंद इश्क’ और ‘मर्यादा : लेकिन कब तक’ जैसे शो में काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493