लिली जेम्स को चढ़ी टाइपराइटर कौशल निखारने की धुन

लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिली जेम्स का कहना है कि उन्हें ‘डार्केस्ट आवर’ की शूटिंग के दौरान अपने टाइपराइटिंग कौशल को निखारने की धुन चढ़ गई।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, नतीजतन उनकी ऊंगलियां भी मजबूत हो गईं।

जेम्स ने बैंग शोबिज से कहा, “यह वास्तव में एक कौशल है। मैंने छह सप्ताह का प्रशिक्षण लिया। सिखाने वाली महिला बेहद मेहनती थीं”

उन्होंने कहा, “यह (टाइपराइटर) काफी सख्त होते हैं और उनके बटन दबाने में काफी दवाब लगाना पड़ता है। इस कारण मेरी उंगलियां मजबूत हो गईं। मुझे इसकी धुन चढ़ गई है।”

‘डार्केस्ट आवर’ ब्रिटिश युद्ध पर आधारित है। इसमें गेरी ओल्डमन विन्सटन चर्चिल और जेम्स उनके निजी सचिव के किरदार में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493