उप्र : घने कोहरे के कारण बस-ट्रक में भिड़ंत, 36 घायल

लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। कम ²श्यता के कारण सोमवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस की तेज गति से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई जिससे बस में सवार तीन दर्जन यात्री घायल हो गए।

लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। कम ²श्यता के कारण सोमवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस की तेज गति से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई जिससे बस में सवार तीन दर्जन यात्री घायल हो गए।

भिड़ंत गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर बेलीपार के पास छारपान मोड़ पर हुई।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने दुर्घटना का कारण कोहरा और कम दृश्यता बताया है।

इस दुर्घटना में बस में सवार 33 यात्री, बस चालक, ट्रक चालक और ट्रक का क्लीनर घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बस इलाहाबाद डिपो की थी। यह दुर्घटना तब हुई जब बस गोरखपुर जा रही थी।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ है लेकिन राज्य के पूर्वी हिस्सों और खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर धुंध और ²श्यता का स्तर काफी खराब है जो इस तरह की दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493