मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुधा चंद्रन बच्चों के टेलीविजन धारावाहिक ‘रुद्र के रक्षक’ में स्पाइडर क्वीन के किरदार को आवाज देंगी और वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
बिग मैजिक चैनल से जारी बयान के मुताबिक, सुधा को उनकी अनोखी आवाज को ध्यान में रखते हुए चुना गया है।
सुधा ने कहा, “मुझे असाधारण भूमिकाएं निभाना पसंद है। अब तक मेरे अभिनय करियर के दौरान, मैंने उन भूमिकाओं को चुना है, जो न केवल चुनौतीपूर्णबल्कि अनोखी भी थीं। मकड़ी की आवाज बनना बहुत ही असाधारण है और इसलिए मैं उत्साहित हूं।”
सूत्रों के मुताबिक, दर्शक धारावाहिक की कहानी में एक बड़ा मोड़ देखेंगे, जहां ‘रुद्र के रक्षक’ गिरोह एक बुरी स्पाइडर क्वीन के शिकंजे में फंस जाता है जो बच्चों को गलत इरादे से फंसाती है।
dharmpath.com dharmpath