पश्चिम बंगाल : आग से कई दुकान राख, 2 मरे

कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में कई दुकानों में आग लग गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमदम छावनी के गोरा बाजार स्थित दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार की सुबह आग लगी। इस कॉम्प्लेक्स 400 से ज्यादा दुकानें हैं। अधिकारी ने कहा कि आग लगने से 100 दुकानें प्रभावित हुईं।

बैरकपुर आग नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, “कॉम्प्लेक्स में आधी रात करीब 1.50 बजे आग लगी। दमकल कर्मचारियों ने दो शव बरामद किए। कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दमकल कर्मचारी जितेन घोष के हाथ में भी मामूली चोट आई है।”

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियों को लगाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493