जम्मू एवं कश्मीर : ग्रेनेड हमले में एक घायल

श्रीनगर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को आतंकियों द्वारा सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर फेंके गए हथगोले में एक नागरिक घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकियों ने राजमार्ग पर पंपोर शहर के समीप द्रांगबल से निकल रहे सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। लेकिन वह उससे दूर जाकर गिरा और सड़क पर फट गया, जिसमें वहां से गुजर रहा एक नागरिक घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्ति को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493