बडरेक्स के नए कोच बने गुस्तावो

पेरिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उरुग्वे के खिलाड़ी गुस्तावो पोएट को लीग-1 क्लब बडरेक्स के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीनी सुपर लीग क्लब शंघाई शेनहुआ के पूर्व कोच गुस्तावो ने बडरेक्स के साथ डेढ़ साल का करार किया है। क्लब ने एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी।

गुस्तावो को इस क्लब में जोसलेन गोर्वेननेक के स्थान पर शामिल किया गया है।

गोर्वेननेक को गुरुवार को बडरेक्स के कोच पद से हटा दिया गया था, क्योंकि उनके मार्गदर्शन में क्लब ने पिछले 14 लीग मैचों में से दो में जीत हासिल की थी।

एक खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के दौरान गुस्तावो ने उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के अलावा, प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी और टोटेनहम हॉटस्पर का प्रतिनिधित्व भी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493