अपने गीतों से जुड़ा सारा काम खुद संभालता हूं : बादशाह

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। रैपर बादशाह का कहना है कि उनके गीतों को तैयार करने के लिए कोई गोस्ट राइटर या निर्माता नहीं है। वह सब कुछ खुद संभालते हैं।

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। रैपर बादशाह का कहना है कि उनके गीतों को तैयार करने के लिए कोई गोस्ट राइटर या निर्माता नहीं है। वह सब कुछ खुद संभालते हैं।

बादशाह ने रविवार रात ट्वीट किया, “आप हमेशा मेरी आंखों के नीचे काले घेरे देखते हैं। आप हमेशा मेरे कम सोने के बारे में सुनते हैं क्योंकि मैं कड़ी मेहनत करता हूं। प्रोड्यूस करना, लिखना, धुन तैयार करना सब कुछ खुद करता हूं, कोई गोस्ट लेखक या निर्माता नहीं है। अपने बिजनेस को खुद संभाल रहा हूं, ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं।”

बादशाह जिनका वास्तविक नाम आदित्य प्रतीक सिंह है, उन्होंने हाल ही में अपना नया एकल गीत ‘करेजा’ (करे जा) आठ जनवरी को रिलीज किया है। ‘मर्सी’ गीत के रैपर ‘बजरंगी भाईजान’, ‘भूमि’ और ‘जज्बा’ जैसी फिल्मों के गाने गा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493