ओडिशा में जयंती पर सुभाष चंद्र बोस व वीर सुरेंद्र साई को किया नमन

भुवनेश्वर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों नेताजी सुभाषचंद्र बोस और वीर सुरेंद्र साई की जयंती मनाई गई।

बोस के कटक स्थित जन्मस्थान ओडिया बाजार में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया तथा अन्य स्थानों पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

साई का 209वां जन्मदिवस संबलपुर स्थित उनके गांव खिंडा में मनाया गया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कटक स्थित नेताजी संग्रहालय का दौरा किया और जानकीनाथ भवन जाकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को इसी भवन में हुआ था।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अनुकरणीय देशभक्त और ओडिशा के बेटे को नेताजी सुभाष चंद्र बोल को मेरा सलाम और दिल से श्रद्धांजलि।”

उन्होंने लिखा, “मातृभूमि के लिए उनका अमिट प्रेम और देश की आजादी के लिए उनकी कुर्बानी और उनका साहस सतत रूप से राष्ट्र निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करता आया है।”

पटनायक ने ओडिशा विधानसभा परिसर में वीर सुरेंद्र साई को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उनकी लड़ाई और आदिवासी समुदाय को हक दिलाने के लिए उनका संघर्ष महान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493