दीनदयाल के सपने साकार कर रही मप्र सरकार : शिवराज

भोपाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन का वैकल्पिक दर्शन दिया। एकात्म मानव दर्शन मूलत: भारतीय संस्कृति, विचार और दर्शन का समुच्चय है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को एमवीएम मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘मेरे दीनदयाल अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ कार्यक्रम में कहा, “उपाध्याय जी कहा करते थे कि मनुष्य शरीर के साथ-साथ मन, बुद्धि, आत्मा भी है और मनुष्य को सुखी करना है तो चारों प्रकार के सुख चाहिए।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को योजनाओं के माध्यम से धरातल पर साकार किया है। युवा मोर्चा ने प्रतियोगिता के माध्यम से पौधरोपण, रक्तदान, पर्यावरण, नदी संरक्षण जैसे सामाजिक दायित्व से छात्र-छात्राओं को जोड़ने का काम किया है।

स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कहा कि पं़ उपाध्याय के विचार जन-जन तक पहुंचे और युवा तरुणाई उनके विचारों से ऊर्जावान हो, उसके लिए युवा मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में 3 लाख, 98 हजार, 554 ऑनलाइन एवं 26 लाख, 12 हजार, 118 ऑफलाइन प्रतिभागी 9 हजार, 154 केंद्रों पर सम्मिलित हुए।

भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार, ग्वालियर के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, उज्जैन के कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, इंदौर में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, होशंगाबाद में पार्टी के प्रदेश महामंत्री बी.डी. शर्मा ने प्रतियोगिता में आए विद्यार्थियों को संबोधित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493