उप्र : वृद्ध मां की हत्या कर बेटा फरार

मंगलवार तड़के हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर के मजरे पंडितपुरवा निवासी 70 वर्षीय वृद्धा सोहबता (दिवंगत रामसुमेर की पत्नी) बेटे मायाराम से विवाद के बाद गांव में ही एक अलग घर में अपनी बेटी रीता देवी, दामाद हनुमान प्रसाद व मासूम नातिन के साथ रहती थी। सोहबता अपने हिस्से की चार बीघा जमीन अपनी बेटी-दामाद के नाम करना चाहती थी। लेकिन यह बात उनके बेटे मायाराम को पसंद नहीं आ रही थी।

सोमवार की रात सोहबता अपनी नातिन के साथ घर मे चारपाई पर सो रही। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे सभी के गहरी नींद में सो जाने के बाद मायाराम घर में घुसा और अपनी मां के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने बच्ची का भी गला दबाना चाहा, लेकिन उसके रोने की आवाज आने पर परिजन जाग गए और आरोपी बेटा भाग निकला।

परिजनों ने वृद्धा का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी आर.के. यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493