श्रीनगर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा बलों ने एक रेलवे स्टेशन के पास एक आइईडी विस्फोटक बरामद किया और उसे तुरंत निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर पमपोर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित कांदिझाल-तंगपोरा गांव में एक प्रेशर कूकर में रखा आइईडी विस्फोटक बरामद किया गया।
dharmpath.com dharmpath