संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग मजेदार रही : सोनम

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग यात्रा मजेदार रही।

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग यात्रा मजेदार रही।

सोनम ने मंगलवार को ट्वीट किया, “कड़ी मेहनत और प्रयास के लिए पूरी दत्त टीम का धन्यवाद। यह यात्रा मजेदार रही और आप सभी के बिना कुछ भी संभव नहीं होता! दत्त बायोपिक, 29 जून। रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा।”

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित दत्त की बायोपिक की शूटिंग सोमवार को पूरी होगी।

फिल्म में रणबीर कपूर शीर्ष भूमिका में दिखेंगे। इसमें अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा और हिरानी द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493