आस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना-बाबोस

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की उम्मीद को कायम रखते हुए टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपनी जोड़ीदार हंगरी की तीमिया बाबोस के साथ साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ने बुधवार को मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की अबिगेल स्पियर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल की जोड़ी को मात दी।

बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी को जीत हासिल करने में अधिक समय नहीं लगा। उन्होंने अबिगेल-जुआन की जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-6 (7-5) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493