बायोकॉन का मुनाफा 46 फीसदी घटा

बेंगलुरू, 24 जनवरी (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही के दौरान प्रमुख बायोटेक कंपनी बायोकॉन के मुनाफे में 46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 92 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में 171 करोड़ रुपये थी।

हालांकि क्रमिक आधार पर कंपनी के मुनाफे में 33 फीसदी की वृद्धि हुई है, जोकि इसकी पिछली तिमाही में 69 करोड़ रुपये थी।

बीएसई में दाखिल नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसका राजस्व 1,092 करोड़ रुपये रहा, जो कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 1,019 करोड़ रुपये की तुलना में 7 फीसदी अधिक है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में सपाट है।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी एबिडट (कर, वेतन आदि घटाने से पहले की आय) में सालाना आधार पर 21 फीसदी की गिरावट आई है और यह 256 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 324 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 233 करोड़ रुपये रही थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493