उप्र में ठंड बढ़ी

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से आंशिक बदली का असर दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, विक्षोभ की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, यह बदलाव एक से दो दिनों तक ही रहने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में दोपहर बाद ही धूप निकलेगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। इससे बदली छाई रहेगी। कुछ जगहों पर बूंदाबादी भी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, कानपुर का 6.5 डिग्री, गोरखपुर का 8.4 डिग्री, इलाहाबाद का 9 डिग्री और झांसी का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493