जम्मू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में एक मिनी बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा, “हालारान गांव से डोडा जिले के कारा गनदोह जाने वाली एक मिनी बस के चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई। घटना में दो लोग मारे गए और 26 अन्य घायल हो गए।”
घायलों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath