मोरक्को में होटल खोलेंगे रोनाल्डो

लिस्बन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अफ्रीकी देश मोरक्को के शहर मराकश में अपना पेर्सटाना सीआर-7 होटल खोलेंगे।

रोनाल्डो अगले साल यह होटल खोलेंगे। पेर्सटाना होटल ग्रुप के मुख्य विकास अधिकारी जोसे रोकेट ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेर्सटाना सीआर-7 लाइफस्टाइल होटल्स रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो और पुर्तगाल के सबसे बड़े होटल ग्रुप की साझेदारी में खोला जाएगा। इसमें सीआर-7 रोनाल्डो की जर्सी की संख्या को दर्शाता है।

रोकेट ने कहा, “हम एम एवेन्यु की पेसर्टाना होटल ग्रुप और रोनाल्डो के साथ साझेदारी से बहुत खुश हैं। एम एवेन्यु अनूठे अनुभवों और नई प्रतिभाओं की खोज के लिए है। इसलिए, हम रोनाल्डो और पेर्सटाना सीआर-7 लाइफस्टाइल होटल का मराकश में स्वागत कर काफी खुश हैं।”

मराकश के केंद्र में स्थित एम एवेन्यु में सीआर-7 होटल में 168 कमरे होंगे और दो रेस्तरां भी होंगे। इसके अलावा, इसमें एक बिजनेस सेंटर, एक फिटनेस सेंटर, स्पा और एक स्विमिंग पूल भी होगा।

भविष्य में मेड्रिड और न्यूयॉर्क में भी इस प्रकार के दो अन्य होटल खोलने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493