नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पी. परमेश्वरन और संगीतज्ञ इलैयाराजा और गुलाम मुस्तफा को पद्मविभूषण अलंकरण दिया गया है। वहीं, क्रिकेटर व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, बिलियर्ड खिलाड़ी पंकज अडवाणी, लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा समेत नौ लोगों को पद्म भूषण अलंकरण से नवाजा गया है।
पद्मश्री अलंकरण पाने वालों में वैज्ञानिक व खिलौना निर्माता अरविंद गुप्ता, 98 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता सुधांशु विश्वास और पैलेटिव केयर के जनक एम. आर. राजागोपाल शामिल हैं। गोंद कलाकार भज्जू श्याम को भी पद्म सम्मान मिला है। भारत में पैरालंपिक में प्रथम स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को भी पद्म सम्मान से नवाजा गया है।
पद्म विभूषण तीन, पद्म भूषण नौ और पद्मश्री अलंकरण 77 नामचीन हस्तियों को दिया गया है। इस तरह इस बार पद्म अलंकरण से कुल 89 शख्सियतों को सम्मानित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath