बिहार में सुबह हल्की बदली छाई

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। इस दौरान चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

हालांकि, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को पटना के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है लेकिन अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 10 डिग्री, गया का 7.7 डिग्री और पूर्णिया का 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी एक-दो दिनों तक बिहार के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में देर रात कोहरे का असर दिखेगा। इस दौरान दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में ठंड से बहुत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493