मप्र में सर्द सुबह, पचमढ़ी में पारा 2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के चलते राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी। आसमान साफ होने से खिली धूप से ठंड से कुछ राहत मिली। राज्य के तापमान में गिरावट आई है, सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य में सर्द हवाओं की चुभन और गलन बनी रहेगी, वहीं भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, सागर व जबलपुर संभागों में शीतलहर चल सकती है तो कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है।

राज्य में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8़2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.6 डिग्री, ग्वालियर का सात डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493